Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

पश्चिम दिल्ली में स्कूल के पास अज्ञात शख्स का रक्तरंजित शव मिला

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) पश्चिम दिल्ली के नारायणा विहार इलाके में सोमवार सुबह एक अज्ञात शख्स का निर्वस्त्र अवस्था में रक्तरंजित शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब सात बजे पुलिस को नारायणा विहार स्थित सी-52 के सामने टी-पॉइंट के नजदीक सर्वोदय कन्या विद्यालय की दीवार के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक अज्ञात शख्स का खून से लथपथ, निर्वस्त्र शव पड़ा मिला।

पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर से काफी मात्रा में खून बहा था। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है।

जांच के दौरान मृतक की बाईं कलाई पर 'आनंद' और 'रेनू' नाम का टैटू बना हुआ पाया गया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मृतक की पहचान करने तथा उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान तान्या मनीषा

मनीषा