Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

स्वियातेक का शानदार प्रदर्शन जारी, सबालेंका भी जीती

मेसन (ओहियो), 17 अगस्त (एपी) पिछले सप्ताह टोरंटो में खिताब जीतने वाली इगा स्वियातेक ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में कोलंबियाई खिलाड़ी एमिलियाना अरंगो को 6-3, 6-0 से हराया।

यह स्वियातेक की लगातार सातवीं जीत थी। उन्होंने पिछले साल सिनसिनाटी में खिताब जीता था।

एरिना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी तालिया गिब्सन को 6-2, 7-6 (2) से हराया। सबालेंका का 2022 से सिनसिनाटी में रिकॉर्ड 15-3 हो गया है।

टोरंटो में फाइनल में स्वियातेक से हारने वाली एलेना रायबाकिना ने अमेरिकी खिलाड़ी टेलर टाउनसेंड को 6-3, 6-4 से हराया।

पुरुष वर्ग में टेलर फ्रिट्ज ने अपने हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसेन को 6-3, 6-4 से जबकि विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे ने स्टेफानोस सिटसिपास को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराया।

एपी

पंत

पंत