Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

दिल्ली में ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद गोदाम में आग लगी, दो की मौत

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में सोमवार तड़के ई-रिक्शा बैटरी में संदिग्ध विस्फोट के कारण एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा(डीएफएस ) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के 4:42 बजे रघुबीर नगर में गुरुद्वारा रोड स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली।

उनके अनुसार, आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा की बैटरी में संदिग्ध विस्फोट के बाद वहां रखे घरेलू सामान में आग लग गई।

अधिकारी ने कहा कि घटना में दो लोग झुलस गए और उन्हें रघुबीर नगर के गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया मृतकों की पहचान सुफैद (17) और मोहम्मद समीद (38) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि ये इमारत भूतल और चार मंजिला है।

बैटरी विस्फोट और आग लगने की सटीक परिस्थितियों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा नोमान रंजन

रंजन