Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 17 अगस्त (भाषा) मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रविवार को थियाम लीशांगखोंग से के. लांचेनबा मैइती (19) और अवांग लीकिंथाबी शांतिपुर से ग्रेटसन लौरेंबम (25) को गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी के अनुसार, दोनों प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सदस्य थे।

उन्होंने बताया कि रविवार को लुशांगखोंग से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के एन. शांता मैइती को गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षा बलों ने शनिवार को जिरीबाम जिले के खोजौल में चलाए गए अभियान के दौरान एक एके-56 राइफल और चार कारतूस भी बरामद किए।

भाषा तान्या रंजन

रंजन