Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

मुंबई के कांदिवली में व्यावसायिक इमारत में लगी आग, 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

मुंबई, 17 अगस्त (भाषा) मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार तड़के चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इमारत से कम से कम 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों के अनुसार, कांदिवली स्टेशन रोड स्थित अभिराई होटल में सुबह चार बजकर 14 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

एक नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि पूरी इमारत धुएं से भर गई थी। इसके बाद दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों के रास्ते दूसरी मंजिल पर स्थित एक ‘लॉजिंग हाउस’ से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि आग व्यावसायिक इमारत में बिजली के तारों और उपकरणों, लकड़ी के फर्नीचर, तिरपाल, बांस तथा एल्युमिनियम और प्लास्टिक की सजावटी चादरों तक सीमित रही।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आग की घटना में कोई घायल नहीं हुआ।’’

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए कम से कम चार दमकल गाड़ियों और अन्य अग्निशमन वाहनों को लगाया गया था। आग पर सुबह छह बजकर सात मिनट तक काबू पा लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा गोला रंजन

रंजन