Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

बिहार: लखीसराय के मंदिर में भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत

लखीसराय (बिहार), 17 अगस्त (भाषा) बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार को एक मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यह घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि शवों की पहचान की जा रही है।

लखीसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शिवम कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “सोमवार सुबह अशोक धाम मंदिर में भगदड़ में कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिसकर्मी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा बचाव कार्य जारी है।”

श्रावण के पवित्र महीने में सोमवार को जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हुए थे।

भाषा कैलाश रंजन

रंजन