Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

जिम्बाब्वे में नौका हादसे के बाद और शव बरामद, मृतकों की संख्या 84 हुई

हरारे (जिम्बाब्वे), 17 अगस्त (एपी) जिम्बाब्वे में करीबा झील में पिछले सप्ताह नौका पलटने की घटना के बाद रविवार को और शव बरामद किये गये, जिससे इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 84 पहुंच गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नौका मंगलवार को तेज लहरों के बीच पलट गई थी। पुलिस ने रविवार को बताया कि और शव बरामद किए जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 72 थी।

जिम्बाब्वे की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, हादसे के बाद 77 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

शुरुआती अनुमान के मुताबिक, नौका में 153 यात्री थे, जबकि इसे केवल 90 लोगों को ले जाने की अनुमति थी।

हालांकि, हालिया आधिकारिक आंकड़ों से संकेत मिलता है कि नौका में सवार यात्रियों की वास्तविक संख्या इससे भी अधिक हो सकती है।

पुलिस ने कहा कि लापता बताए गए लोगों को खोजने और उनके शव बरामद करने के लिए तलाशी अभियान अब भी जारी है।

एपी रंजन गोला

गोला