Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

अभाविप ने शिक्षा और परीक्षा में सुधार पर पटना में सम्मेलन आयोजित किया

पटना, 16 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने रविवार को यहां ‘राष्ट्रीय शिक्षा और परीक्षा सुधार’ विषय पर सम्मेलन आयोजित किया जिसमें शिक्षाविदों और विभिन्न पक्षकारों ने शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली में बदलावों पर चर्चा की।

विद्यार्थी विकास परिषद के सहयोग से यह सम्मेलन एएन सिन्हा सामाजिक विज्ञान संस्थान में आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रोफेसर, शोधार्थी और शिक्षा क्षेत्र के अन्य विशेषज्ञ शामिल हुए।

अभाविप ने एक बयान में कहा कि यह सम्मेलन शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव और सिफारिशें जुटाने की देशव्यापी पहल का हिस्सा है।

संगठन के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रम चंडीगढ़ और दिल्ली में भी आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा, ‘‘छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा करने, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को मजबूत बनाने तथा बदलती वैश्विक शिक्षा व्यवस्था की जरूरतों के अनुरूप ढलने के लिए शिक्षा में लगातार सुधार जरूरी है।’’

उन्होंने कहा कि सार्थक और टिकाऊ सुधार तभी संभव है जब सरकारों, शिक्षण संस्थानों, नियामक निकायों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षकारों की सक्रिय भागीदारी, सहयोग और समन्वय हो।

भाषा शोभना संतोष

संतोष