Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

‘वंदे मातरम्’ विवाद: रांची में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

रांची, 16 अगस्त (भाषा) झारखंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान के खिलाफ रविवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

शहीद चौक के पास रांची विश्वविद्यालय के गेट के सामने सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां उन्होंने गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

झारखंड भाजयुमो के मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के दौरान उन्होंने (कांग्रेस नेताओं ने) इस गीत का अपमान किया। उन्होंने कहा कि वे इस गीत के प्रति सम्मान दिखाने में विफल रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को इस बात के लिए शर्मिंदा होना चाहिए कि उन्होंने किस तरह 'राष्ट्रीय गीत का अनादर किया।'

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उसके शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के समय उसका 'घोर अनादर' किया।

वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि भाजपा वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष