Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

फरीदाबाद में प्रतिबंधित चीनी मांझे से एक व्यक्ति की गर्दन पर 11 सेमी गहरा घाव हो गया: पुलिस

फरीदाबाद, 16 अगस्त (भाषा) फरीदाबाद में रविवार को प्रतिबंधित चीनी मांझे की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 25 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान 'पल्ला पावर हाउस' क्षेत्र निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना में पीड़ित की गर्दन पर 11 सेंटीमीटर गहरा घाव हो गया, जबकि माथे पर पांच सेंटीमीटर लंबा जख्म दिखा।

पुलिस ने बताया कि कुमार ओल्ड फरीदाबाद स्थित अपनी रिश्तेदार के घर जा रहा था और जब वह ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी पतंग की डोर उसकी गर्दन से लिपट गई। उसने बताया कि शुरुआत में डोर का पता नहीं चलने के कारण कुमार ने मोटरसाइकिल नहीं रोकी।

इससे उसे गहरा घाव लग गया और आस-पास के लोगों ने उसकी मदद की।

पुलिस ने बताया कि कुमार को पहले बी. के. अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एक उन्नत चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।

ओल्ड फरीदाबाद थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष