Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

मैं अनुच्छेद 370 की समर्थक और ‘दिमागी नक्सल’ हूं: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा

श्रीनगर, 16 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 370 का समर्थन करती हैं इसलिए वह भी एक 'दिमागी नक्सल' हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत पहले जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त था।

महबूबा ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट किया, 'मैं अनुच्छेद 370 का समर्थन करती हूं। मैं एक दिमागी नक्सल हूं।'

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी नेताओं को 'दिमागी नक्सल' नहीं कहा था।

रीजीजू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि यह शब्द केवल उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है जो माओवादियों का समर्थन करते हैं और भारतीय संविधान को खारिज करते हैं, जो अलगाववादियों के साथ खड़े हैं और अनुच्छेद 370 का समर्थन करते हैं या वे जो ‘चिकन नेक’ को काटकर पूर्वोत्तर को भारत से अलग करने की कोशिश करते हैं।

महबूबा ने यह टिप्पणी स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के संबोधन में ‘दिमागी नक्सल’ से जुड़े बयान के एक दिन बाद की।

स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को “दिमागी नक्सलियों” से सावधान किया। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि ऐसे लोगों ने व्यवस्था में अपनी पैठ बना ली है और वे नीतियों को प्रभावित करके समाज के लिए खतरा बने हुए हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से उन्हें पहचानने एवं अलग-थलग करने की अपील की थी।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष