Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी ने की गोवर्धन में पूजा-अर्चना

मथुरा (उप्र), 16 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार को अचानक गोवर्धन पहुंचीं और उन्होंने जतीपुरा स्थित गिरिराज जी के मुखारबिंद मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चन की।

इस बीच, उनके साथ भारी-भरकम सुरक्षा व्यवस्था रही और उन्होंने इस धार्मिक यात्रा में मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

गोवर्धन थाना प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार को गिरिराज जी की पूजा-अर्चना करने यहां पहुंचीं।

सिंह ने बताया कि शाह ने सीधे जतीपुरा स्थित मुखारबिंद मंदिर पहुंचकर पुरोहित के निर्देशानुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि इस बीच अनेक संवाददाताओं ने उनसे विभिन्न मुद्दों पर सवाल किए, किंतु वे मौन रहकर वापस लौट गईं।

सोनल शाह पहले भी कई बार कभी अकेले, तो कभी पुत्र जय व पुत्रवधू ऋषिता शाह के साथ धार्मिक यात्रा पर मथुरा आती रही हैं।

भाषा सं सलीम शोभना

शोभना