Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

'भारत रत्न' वाजपेयी ने निष्कलंक और निष्कपट राजनीति को आगे बढ़ाया : योगी

लखनऊ, 16 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को कहा कि 'भारत रत्न' वाजपेयी ने भारतीय राजनीति में निष्कलंक और निष्कपट राजनीति को आगे बढ़ाया।

आदित्यनाथ ने वाजपेई की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारतीय राजनीति में निष्कलंक और निष्कपट राजनीति को आगे बढ़ाया और उनके लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों का मार्ग थी।

उन्होंने कहा कि यही वजह है कि किसी भी दल या किसी भी पक्ष के लोग रहे हों, सभी ने वाजपेयी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के लिए 'राष्ट्र प्रथम' केवल विचार नहीं, बल्कि उनके सार्वजनिक जीवन का आधार था। उन्होंने कहा कि देशहित की बात आने पर वाजपेयी ने दल के हित को भी तिलांजलि देकर राष्ट्र के पक्ष में निर्णय लिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वाजपेयी के विचारों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया।

उन्होंने कहा कारगिल युद्ध में दुनिया ने वाजपेयी की दृढ़ इच्छा शक्ति देखी। भाषा सलीम शोभना

शोभना