Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

अंबेडकर नगर: आईपीएस अधिकारी की मां की हत्या, गहने चोरी

अंबेडकर नगर (उप्र), 16 अगस्त (भाषा) लखनऊ में पदस्थ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा के अंबेडकर नगर जिले के रुधा धम्रुआ गांव स्थित उनके घर में उनकी मां की कथित तौर पर हत्या किए जाने और आभूषणों की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 95 वर्षीय मां इंद्रावती रविवार को घर में एक चारपायी पर मृत पाई गईं।

उन्होंने बताया कि इंद्रावती अपने पति के निधन के बाद से घर में अकेली ही रह रही थीं।

लखनऊ में तैनात मिश्रा अपराह्न करीब तीन बजे गांव पहुंचे और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और डकैती का मामला दर्ज कराया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोने की चेन, नोज पिन, झुमके और पायल गायब थे, जबकि घर का कोई अन्य सामान अस्त-व्यस्त नहीं मिला। उन्होंने बताया कि परिवार को शक है कि चोर शनिवार रात घर में घुसे और गहने ले जाने से पहले उनकी हत्या कर दी।

मालीपुर के थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला ने कहा, ‘‘मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।'

इसबीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और राज्य सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश में पुलिस खुद सुरक्षित नहीं है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है!' भाषा सं सलीम शोभना

शोभना