Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

कर्नाटक: नैतिकता का ठेकेदार बनने, मारपीट के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मंगलुरु (कर्नाटक), 16 अगस्त (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले में नैतिकता का ठेकेदार बनने और मारपीट के एक मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना कदबा के कोनालु कोल्पे इलाके में हुई, जो उप्पिनंगडी थाने के अंतर्गत आता है। शिकायतकर्ता फैजा (18) की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना 12 अगस्त को हुई थी।

पुलिस ने बताया कि फैजा काम के बाद अपने परिचितों सिफनान, जाहिर और सफिया के साथ कार से घर लौट रही थी। फैजा को उसके घर छोड़ने के बाद तीनों कोनालु कोल्पे की ओर जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें आगे जाने से रोक दिया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाद में जमाल और अपनी छोटी बहन के साथ फैजा घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

आरोपियों की पहचान जाबिर, सिद्दीक, उनैस, रमशिक, शम्सुद्दीन, जाफर, आशिथ, अचुरू उर्फ अशरफ और अशरफ कोल्पे के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत