महराजगंज (उप्र), 16 अगस्त (भाषा) महराजगंज जिले के परसा मलिक क्षेत्र में रविवार को रोहिन नदी में नहाते समय डूबने से एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि महुआवा गांव के प्रिंस वर्मा (20) और मोनू साहनी (14) शाम करीब साढ़े चार बजे रोहन नदी में नहाने गए थे और गहरे पानी में चले जाने की वजह से दोनों डूब गए।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी से दोनों शव बरामद किये।
परसा मलिक थाने के प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं सलीम शोभना
शोभना