Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से रविवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे104बंगाल तृणमूल नेता चौथी लीड मौत

बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी फंदे से लटके मिले

कोलकाता/रामपुरहाट, 16 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय में रविवार सुबह फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे46बंगाल बंकिम वंशज सोनिया

‘वंदे मातरम्’ विवाद को लेकर सोनिया गांधी माफी मांगें : बंकिम चंद्र के वंशज सुमित्रो चटर्जी

कोलकाता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की है कि वह स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में हुई ‘वंदे मातरम्’ के गायन से जुड़ी कथित घटना को लेकर बिना शर्त माफी मांगें।

दि17लीड वाजपेयी पुण्यतिथि

प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के शीर्ष नेताओं ने वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश की प्रगति में उनकी अतुलनीय भूमिका को याद किया।

दि29कॉजपा बंगाल स्वंयसेवक पिटाई

बंगाल: स्वयंसेवक के पिता की पिटाई के बाद मौत, कॉजपा ने तत्काल गिरफ्तारी की मांग की

नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने पश्चिम बंगाल में संगठन के एक स्वयंसेवक शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब मफीक की पिटाई के बाद मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की रविवार को तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

दि7 बीसीआई अध्यक्ष माफी

नालसार विवाद: बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने छात्रों से माफी मांगी

नयी दिल्ली: भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने नालसार विश्वविद्यालय से इस वर्ष स्नातक करने वाले किसी भी विद्यार्थी का अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण नहीं करने का राज्य विधिज्ञ परिषदों को आदेश देने को लेकर विद्यार्थियों से माफी मांगी है। यह आदेश पहले ही वापस लिया जा चुका है।

दि33कांग्रेस शाह वंदे मातरम्

अपनी और 'साहब' की भारी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए शाह माफी की मांग कर रहे हैं: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा विपक्षी पार्टी से ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान को लेकर माफी की मांग किये जाने पर रविवार को पलटवार करते हुए कहा कि शाह ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि ‘‘अपनी और अपने साहब की भारी नाकामियों’’ से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।

प्रादे31राजस्थान लीड शाह

कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर 'वंदे मातरम्' का अपमान किया, माफी मांगे: अमित शाह

जयपुर, कांग्रेस पर राष्ट्र गीत 'वंदेमातरम्' का अपमान करने का आरोप लगाते हुये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मांग की कि विपक्षी दल इसके लिए देश की जनता एवं गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से माफी मांगे।

प्रादे82केरल कुलपति वंदे मातरम् एलडीएफ

‘वंदे मातरम्’ पर केरल विवि के कुलपति की टिप्पणी की भाकपा और माकपा ने आलोचना की

तिरुवनंतपुरम, केरल के विपक्षी गठबंधन वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ)ने केरल विश्वविद्यालय के कुलपति मोहनन कुन्नुम्मल की ‘वंदे मातरम्’ को लेकर की गई टिप्पणी की रविवार को आलोचना की।

वि17बांग्लादेश रहमान भारत

भारत को प्रधानमंत्री रहमान की नयी दिल्ली यात्रा के लिए ‘अनुकूल माहौल’ बनाने की जरूरत है : बांग्लादेश

ढाका, बांग्लादेश ने रविवार को कहा कि वह चाहता है कि भारत प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नयी दिल्ली की प्रस्तावित यात्रा के लिए ‘‘अनुकूल माहौल’’ बनाए। स्थानीय अखबार ने अपनी खबर में यह जानकारी दी।

वि13हंगरी लीड दुर्घटना

हंगरी में बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल: पुलिस

बुडापेस्ट, हंगरी में रविवार तड़के राजमार्ग पर जा रही एक यात्री बस सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई जिससे 12 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वि1जिम्बाब्वे नौका हादसा

जिम्बाब्वे में नौका हादसे के बाद 26 और शव बरामद, मृतकों की संख्या 72 हुई

हरारे (जिम्बाब्वे), जिम्बाब्वे की करीबा झील से 26 और शव बरामद किए गए हैं, जिससे नौका हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अर्थ27कार्यस्थल कल्याण

कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर कल्याण नीतियों के खराब क्रियान्वयन को लेकर चिंता जताई: रिपोर्ट

मुंबई, विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों का बड़ी संख्या में मानना है कि कार्यस्थल पर कर्मचारियों के कल्याण से जुड़ी नीतियों का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं होने से तनाव का स्तर बढ़ रहा है। यह स्थिति औपचारिक नीति और कर्मचारियों के वास्तविक अनुभवों के बीच व्यापक अंतर को दर्शाती है। रविवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया।

अर्थ30गतिशक्ति

पीएम गतिशक्ति: 18.66 लाख करोड़ रुपये की 396 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी की सिफारिश

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री गतिशक्ति पहल के तहत सड़क और रेलवे समेत विभिन्न मंत्रालयों की 18.66 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 396 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी के लिए सिफारिश की गई है। सरकार के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

खेल21खेल लीड भारत

पडिक्कल के 167 और जुरेल के अर्धशतक से भारत ने नौ विकेट पर 460 रन बनाये

गॉल, देवदत्त पडिक्कल की 167 रन की शानदार पारी भारत के बूते भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के बारिश से प्रभावित दूसरे दिन रविवार को श्रीलंका के खिलाफ दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 460 रन बना लिए।

खेल23खेल हॉकी कप महिला लीड भारत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को ड्रॉ पर रोका

एम्सटेलवीन, भारतीय महिला हॉकी टीम ने साहसिक प्रदर्शन करते हुए एफआईएच विश्व कप में रविवार को पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को पूल डी के सबसे कठिन मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ पर रोककर अपने अभियान की शानदार शुरूआत की ।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश