Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

मजदूरों के मुद्दों पर 17 अगस्त को नागपुर में विरोध प्रदर्शन करेगा बीएमएस

नागपुर, 16 अगस्त (भाषा) भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने कहा कि वह मजदूरों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के अपने देशव्यापी आंदोलन के तहत 17 अगस्त को नागपुर में विरोध प्रदर्शन करेगा।

इनकी मांगों में अधिक पेंशन, वेतन सीमा में वृद्धि और योजना आधारित श्रमिकों के लिए लाभ शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध इस संगठन के प्रचार प्रमुख सुरेश चौधरी ने रविवार को बताया कि उद्योगों, बैंकों, मेट्रो सेवाओं, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और संगठित व असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के इस प्रदर्शन में भाग लेने की उम्मीद है। प्रदर्शन दोपहर तीन बजे संविधान चौक पर शुरू होगा।

बीएमएस ने अधिक पेंशन, ईपीएफ और ईएसआई की बढ़ी हुई सीमा तथा संविदा कर्मचारियों के लिए नौकरी की सुरक्षा के अलावा, अकुशल श्रमिकों के लिए 30,000 रुपये के न्यूनतम मासिक वेतन की मांग उठाई है।

चौधरी ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में 'समान काम के लिए समान वेतन' लागू करना, बैंक कर्मचारियों के लिए सप्ताह में पांच दिन का कार्य दिवस और ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 40 लाख रुपये करना शामिल है।

एक बयान में कहा गया कि बीएमएस ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50 प्रतिशत रेलवे किराया रियायत को बहाल करने की भी मांग की है, जिसे कोविड-19 महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय