Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

स्वतंत्रता दिवस की सेल के दौरान ई-कॉमर्स ऑर्डर 31 प्रतिशत बढ़े

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) इस दौरान स्वतंत्रता दिवस की सेल के दौरान भारत के ई-कॉमर्स क्षेत्र में ऑर्डर की मात्रा सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़ी है। ई-कॉमर्स कारोबार क्षेत्र की प्रौद्योगिकी कंपनी यूनिकॉमर्स के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

कंपनी के यूनीवेयर मंच पर छह से 14 अगस्त के बीच संसाधित ऑर्डर के आंकड़ों के आधार पर तैयार रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में कुल बिक्री मूल्य यानी सकल वस्तु मूल्य (जीएमवी) में भी 2025 की समान अवधि की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, फैशन और सहायक उत्पादों की श्रेणी की कुल ऑर्डर मात्रा में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रही। इसमें कपड़े सबसे अधिक मांग वाली श्रेणी के रूप में उभरे।

इसके बाद सौंदर्य, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत देखभाल श्रेणी का स्थान रहा, जिसमें त्वचा की देखभाल और स्वच्छता से जुड़े उत्पादों में उपभोक्ताओं की सबसे अधिक रुचि रही।

ऑर्डर मात्रा के लिहाज से फैशन सबसे बड़ी श्रेणी बना रहा, वहीं रोजमर्रा की जरूरत वाले उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) खंड में सबसे तेजी से वृद्धि हुई। इसमें सालाना आधार पर करीब 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया में 7,500 से अधिक ग्राहकों को सेवाएं देने वाली यूनिकॉमर्स के ग्राहकों में फैबइंडिया, लेंसकार्ट, टाइमेक्स, मामाअर्थ और बोट जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल हैं।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय