Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

भारतीय अंडर-20 पुरुष टीम बेंगलुरु में यमन के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) भारतीय अंडर-20 पुरुष टीम ‘एएफसी अंडर-20 एशियाई कप चीन 2027 क्वालीफायर’ की तैयारियों के तहत बेंगलुरु के ‘सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस’ में 20 और 23 अगस्त को यमन के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी।

दोनों मुकाबले दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम के अभ्यास शिविर में ये तीसरे और चौथे मैत्री मैच होंगे। इससे पहले टीम ने इसी मैदान पर तीन और छह अगस्त को सिंगापुर को क्रमश: 3-0 और 1-0 से हराया था।

इस आयु वर्ग में भारत और यमन अब तक सिर्फ एक बार आमने-सामने हुए हैं। 2017 में एएफसी अंडर-19 चैंपियनशिप क्वालीफायर में दोनों टीमों के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ था।

इन मैत्री मैचों के बाद टीम 26 अगस्त को ताशकंद के लिए रवाना होगी। क्वालीफायर से पांच दिन पहले पहुंचने का मकसद स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल ढलना और अभ्यास के लिए अतिरिक्त समय हासिल करना है।

भारत 31 अगस्त को सीरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद तीन सितंबर को उज्बेकिस्तान और छह सितंबर को बांग्लादेश से मुकाबला होगा।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता