Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के ‘अदम्य जज्बे’ की भाजपा अध्यक्ष ने की सराहना

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाड़ियों की ‘उत्कृष्ट खेलभावना’ की सराहना करते हुए कहा कि उनका ‘अदम्य जज्बा’ देश के हर नागरिक को प्रेरित करता रहेगा।

नवीन ने यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय स्तर के दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ विशेष बैठक की। ये खिलाड़ी 17, 18 और 19 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले ‘श्री अटल टी20 क्रिकेट कप फॉर द ब्लाइंड’ में हिस्सा लेंगे।

‘श्री अटल कप’ का आयोजन राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर किया जाता है। इसका उद्देश्य दिव्यांग और दृष्टिबाधित क्रिकेट खिलाड़ियों को मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें प्रोत्साहित करना है।

नवीन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए इस पहल की सराहना की और कहा कि दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाली यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता “बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक मंच” है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अपने जीवन के साथ समाज में भी ‘रोशनी फैलाने’ का काम करते रहेंगे।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता