पुणे, 16 अगस्त (भाषा) हरियाणा, झारखंड और छत्तीसगढ़ ने रविवार को यहां जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के डिवीजन ए मुकाबलों में अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की जबकि उत्तर प्रदेश और मणिपुर के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ।
दिल्ली और उत्तराखंड ने डिवीजन-बी में शानदार जीत हासिल की।
हरियाणा ने डिवीजन-ए के पूल-बी में बंगाल को 10-1 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान का दमदार आगाज किया।
झारखंड ने पूल-ए में चंडीगढ़ को 6-0 से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की।
पूल-डी में छत्तीसगढ़ ने 10 गोल वाले रोमांच से भरपूर मुकाबले में हिमाचल को शिकस्त दी।
उत्तर प्रदेश और मणिपुर के बीच पूल-सी में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
दिल्ली ने डिवीजन-बी के पूल-ए में असम को 6-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की, जबकि उत्तराखंड ने तमिलनाडु को 3-1 से मात दी।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता