Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

ठाणे में 1.12 करोड़ रुपये के आभूषण चोरी का आरोपी गिरफ्तार

ठाणे, 16 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपराध शाखा ने एक सर्राफ और उसके ग्राहकों से कथित तौर पर 1.12 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में बदलापुर पूर्व थाने में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी रोहित मल्हारी अंधाले को कुछ दिन पहले अहिल्यानगर जिले से हिरासत में लिया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर ‘मौर्या ज्वेलर्स’ के मालिक और उनके ग्राहकों का विश्वास जीता और फिर 1.12 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के बाद 865 ग्राम के आभूषण बरामद कर लिए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 29 जुलाई को अंधाले को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर चोरी के आभूषणों को बरामद किया गया।’’

भाषा प्रचेता धीरज

धीरज