Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

‘बहाली और पुनर्निर्माण योजना-2025’ के तहत सभी परियोजनाओं को जियो-टैग करें: मुख्य सचिव

श्रीनगर, 16 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने रविवार को निर्देश दिया कि ‘बहाली और पुनर्निर्माण योजना-2025’ के तहत सभी परियोजनाओं को जियो-टैग किया जाए और बीईएएमएस डिजिटल मंच पर अपलोड किया जाए।

यह निर्देश केंद्र शासित प्रदेश के लिए केंद्र द्वारा मंजूर आपदा पुनर्बहाली सहायता के इस्तेमाल और रिकवरी एंड रिकंस्ट्रक्शन प्लान-2025 के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए हुई बैठक के दौरान जारी किया गया।

डुल्लू ने विभागों को जम्मू-कश्मीर के लिए मंज़ूर किए गए आपदा राहत पैकेज के तहत योजनाओं को बनाने और उन्हें लागू करने की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि दोबारा बनाई गई हर चीज़ भविष्य की आपदाओं का बेहतर ढंग से सामना कर सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी योजनाओं को तुरंत जियो-टैग किया जाए और बीईएएमएस(बजट अनुमान, आवंटन और निगरानी प्रणाली) डिजिटल मंच पर अपलोड किया जाए, ताकि प्रगति, वित्तीय उपयोग और भौतिक परिणामों की निगरानी के लिए एक एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो सके।

भाषा धीरज शोभना

शोभना