होल्ज़हौसर्न (स्विट्जरलैंड), 16 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने 2026 वीपी बैंक स्विस लेडीज टूर्नामेंट के अंतिम दौर में इवन पार 71 का कार्ड बनाकर संयुक्त 38वां स्थान हासिल किया।
प्रणवी ने पहले दो दौर में क्रमशः 70 और 69 का स्कोर बनाया था। उन्होंने पूरे सप्ताह में कुल तीन-अंडर पार का स्कोर बनाया और संयुक्त 38वें स्थान पर रहीं।
अंतिम राउंड में उनके प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। उन्होंने चार बर्डी लगाईं, लेकिन चार बोगी भी लगाई जिससे उनका स्कोर ईवन पार रहा।
प्रणवी उर्स इस टूर्नामेंट में कट हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रहीं।
भारत की अन्य दो खिलाड़ी त्वेसा मलिक और दीक्षा डागर पहले 36 होल के बाद कट में जगह बनाने में असफल रहीं और टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
इंग्लैंड की एलीनोर गिवेन्स ने 15 सत्र बाद अपना पहला लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीता।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द