Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

झारखंड में बेटे ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला

बोकारो, 16 अगस्त (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में नशीले पदार्थ के सेवन के लिए पैसे देने से इनकार करने पर 60 वर्षीय एक महिला को उसके बेटे ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी को सेक्टर-12 कॉलोनी स्थित उसके आवास पर हुई हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान प्रमिला देवी के रूप में हुई है।

बोकारो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजीव रंजन ने कहा, “महिला को शनिवार रात उसके बेटे राजू कुमार ने डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी नशीले पदार्थों के सेवन के लिए अक्सर अपनी मां से पैसे मांगता था। अधिकारी ने कहा, “शनिवार रात महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिससे कुमार अपना आपा खो बैठा और उस पर डंडे से हमला कर दिया।”

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसकी 30 वर्षीय बहन की शिकायत पर सेक्टर-12 थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप