Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

मेकेदातु बांध के खिलाफ तमिलनाडु का रुख अटल है : मणिकम टैगोर

मदुरै, 16 अगस्त (भाषा) कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष बी. मणिकम टैगोर ने रविवार को कहा कि मेकेदातु बांध के खिलाफ तमिलनाडु का रुख अटल है।

उन्होंने केंद्र से कर्नाटक की प्रस्तावित मेकेदातु जलाशय परियोजना को किसी भी कीमत पर मंजूरी नहीं देने का आग्रह किया।

टैगोर ने कहा कि परियोजना को मंजूरी मिलने से राज्य के हितों को गंभीर नुकसान होगा।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएमके नेता अंबुमणि रामदास और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नयनार नागेंद्रन सहित क्षेत्रीय नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाया।

टैगोर ने पूछा कि भाजपा की कर्नाटक इकाई द्वारा तमिलनाडु को कावेरी का पानी देने का विरोध किए जाने के बावजूद ये नेता इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कर्नाटक में विभिन्न दलों के नेताओं की मांगों के बावजूद किसी भी परिस्थिति में इस परियोजना को मंजूरी नहीं देनी चाहिए।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि तमिलनाडु को एकजुट होकर अपने हक के पानी के लिए खड़ा होना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए उच्चतम न्यायालय में कानूनी उपाय अपनाने चाहिए।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप