Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

एफसी रेंगदाई को 5-1 से रौंद कर एससी दिल्ली डूरंड कप के सेमीफाइनल में

रांची, 16 अगस्त (भाषा) एससी दिल्ली ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में रविवार को यहां शानदार वापसी करते हुए मणिपुर की पदार्पण कर रही एफसी रेंगदाई को 5-1 से करारी शिकस्त देकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली।

पहले हाफ में चोंगथम किशन सिंह ने नौवें मिनट में लंबी दूरी से शानदार गोल दागकर रेंगदाई को बढ़त दिलाई थी।

दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी जोसेफ सनी (57वें और 67वें मिनट) ने 10 मिनट के अंदर दो गोल कर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया।

एससी दिल्ली की ओर से इसके बाद रोड्रिगुइन्हो ने 82वें मिनट, जुआन सेबेस्टियन पेना (90+तीसरे मिनट) और ऑगस्टिन लालरोचना (90+आठवें मिनट) ने आखिरी पलों में गोल कर टीम के जीत के अंतर को बड़ा किया।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता