काठमांडू, 16 अगस्त (भाषा) भारत के सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ नेपाल के अपने समकक्ष जनरल अशोक राज सिग्देल के निमंत्रण पर चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए रविवार दोपहर काठमांडू पहुंचे।
नेपाल सेना के प्रवक्ता राजाराम बस्नेत के अनुसार, भारत के सेना प्रमुख को नेपाल सेना के मानद जनरल की उपाधि प्रदान की जाएगी।
प्रवक्ता ने बताया कि नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सोमवार को शीतल निवास में एक विशेष समारोह में जनरल सेठ को मानद रैंक प्रदान करेंगे।
दोनों बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) देशों के सेना प्रमुख सोमवार को आपसी सैन्य सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
मानद रैंक देने की यह परंपरा 1950 से जारी है। इसके तहत नेपाल और भारत एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को ‘जनरल’ का मानद रैंक देते हैं।
भाषा आशीष दिलीप
दिलीप