Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

केरल में बिजली का करंट लगने से 13 वर्ष की लड़की की मौत

कोच्चि, 16 अगस्त (भाषा) कोच्चि के पास नॉर्थ परवूर में रविवार को अपने घर पर एक पोशाक पर इस्त्री करते समय बिजली का करंट लगने से 13 वर्ष की एक लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लड़की की पहचान स्वाति के रूप में हुई है। वह सनीश और नीतू की बेटी थी और उत्तर परवूर के थट्टुकडावु में किराए के मकान में रहती थी।

पुलिस के अनुसार, घटना अपराह्न करीब 1:15 बजे हुई, जब स्वाति अपने कपड़े पर इस्त्री कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि शोर सुनकर परिवार का एक सदस्य उसे बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उत्तर परवूर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) के अधिकारी घर की बिजली की तार व्यवस्था की जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बिजली का झटका कैसे लगा।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत