Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

उत्तर पूर्व दिल्ली में लावारिस हालत में मिली नौ साल की बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाया गया

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) उत्तर पूर्व दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में लावारिस हालत में मिली नौ वर्षीय बच्ची की मां का पता लगाकर उसे उसके माता-पिता से वापस मिलाया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बच्ची की मां एक थाने में सहायिका के रूप में काम करती है।

अधिकारी के अनुसार, सोनिया विहार थाने के कर्मियों को यह बच्ची मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसकी पहचान जानने के लिए उससे बातचीत की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी मां दिल्ली के एक पुलिस थाने में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। हालांकि, वह पुलिस थाने का नाम नहीं बता सकी और न ही अपने निवास के बारे में कोई अन्य जानकारी दे पाई।

उन्होंने बताया कि जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न पुलिस और सोशल मीडिया समूहों के माध्यम से इस बारे में सूचना प्रसारित की और नजदीकी थानों से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि तलाश के दौरान बच्ची की मां के शाहदरा थाने में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने की जानकारी मिली। वह पहले ही पुलिस से संपर्क कर अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना