इंफाल, 16 अगस्त (भाषा) मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक रविवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
ऐसा माना जा रहा है कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर राज्य मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
सिंह ने इंफाल हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी जा रहे हैं।
थांगमेइबंद से भाजपा विधायक के. जयकिशन सिंह भी दोपहर करीब एक बजे नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “विधायक राज्य मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार और मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं।”
राज्य के गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम को भी हवाई अड्डे पर देखा गया हालांकि उन्होंने मीडिया कर्मियों को यह नहीं बताया कि वह कहां जा रहे हैं।
भाषा जितेंद्र प्रशांत
प्रशांत