जम्मू, 16 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर जंगल क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, विशेष अभियान समूह (एसओजी), सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने जोफर इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध लोगों का पता लगाने तथा संभावित सुरक्षा खतरे को टालने के लिए गहन तलाशी अभियान शुरू किया है।
अधिकारियों के अनुसार, अभियान की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
अभियान के तहत वाहनों की भी जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।
भाषा जितेंद्र दिलीप
दिलीप