Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

त्रिपुरा ग्राम पंचायत पर भाजपा एवं टीएमपी के बीच वार्ता जारी : मुख्यमंत्री माणिक साहा

(फाइल फोटो के साथ)

अगरतला, 16 अगस्त (भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को कहा कि आदिवासी परिषद के आगामी ग्राम समिति चुनाव में गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के बीच बातचीत अब भी चल रही है।

उनका बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन बाद टीएमपी भावी गठजोड़ पर निर्णय लेने के लिए अपनी महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करने वाली है।

त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) की 587 ग्राम समितियों के लिए सितंबर के पहले पखवाड़े में चुनाव होने हैं।

साहा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ग्राम समिति चुनाव के लिए गठबंधन के रास्ते अब भी खुले हैं और दोनों दलों के बीच बातचीत चल रही है। टीएमपी के साथ चुनावी समझौता होने के बाद ही अंतिम घोषणा की जा सकती है।’’

पिछले टीटीएएडीसी चुनाव में, राज्य स्तर पर भाजपा के साथ सत्ता में होने के बावजूद टीएमपी ने 28 में से 24 सीट जीती थीं।

साहा ने कहा कि भाजपा की अपने गठबंधन सहयोगियों का साथ न छोड़ने की परंपरा रही है। उन्होंने चुनाव के लिए टीएमपी के साथ गठबंधन को लेकर उम्मीद जताई।

टीएमपी सुप्रीमो प्रद्योत किशोर देबवर्मा ने चुनाव के वास्ते पार्टी की रणनीति तय करने के लिए सोमवार को यहां एक बैठक बुलायी है।

पार्टी विधायक रंजीत देबवर्मा ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो को गठबंधन पर और बातचीत करने के लिए दिल्ली से फोन आया है तथा वह पार्टी नेताओं से फीडबैक लेने के बाद दिल्ली जा सकते हैं।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश