Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

मुंबई पुलिस ने अरब सागर से संकटग्रस्त लॉगरहैड समुद्री कछुए का बचाया

मुंबई, 16 अगस्त (भाषा) मुंबई पुलिस के जवानों ने अरब सागर में तैरने के लिए संघर्ष कर रहे और सतह पर आ गए 100 किलोग्राम वजनी संकटग्रस्त 'लॉगरहैड' समुद्री कछुए को सुरक्षित बचाया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गश्ती नाव के जरिए कछुए को किनारे लाया गया और बाद में इलाज तथा पुनर्वास के लिए वन्यजीव कल्याण संस्था 'आरएडब्ल्यूडब्ल्यू' (रेस्किन्क एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर) को सौंप दिया गया।

येलो गेट पुलिस थाने की एक टीम जब समुद्री सीमा में गश्त कर रही थी, तभी उनकी नजर इस कछुए पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत उसे बचाया।

तट पर लाए जाने के बाद कछुए की प्राथमिक जांच की गई और उपचार किया गया, जिससे उसकी हालत स्थिर हुई। मैंग्रोव प्रकोष्ठ के निर्देशों पर वन विभाग और 'आरएडब्ल्यूडब्ल्यू' की टीम द्वारा कछुए को दहानू स्थित समुद्री कछुओं के अस्थायी उपचार केंद्र ले जाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में समुद्री कछुओं के इलाज के लिए कोई समर्पित चिकित्सा केंद्र सुविधा उपलब्ध नहीं है।

भाषा सुमित शोभना

शोभना