नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से रविवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे24 बंगाल तृणमूल नेता तीसरी लीड मौत
बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी का शव तृणमूल कार्यालय में फंदे से लटका मिला
रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय में रविवार सुबह फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे46बंगाल बंकिम वंशज सोनिया
‘वंदे मातरम्’ विवाद को लेकर सोनिया गांधी माफी मांगें : बंकिम चंद्र के वंशज सुमित्रो चटर्जी
कोलकाता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की है कि वह स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में हुई ‘वंदे मातरम्’ के गायन से जुड़ी कथित घटना को लेकर बिना शर्त माफी मांगें।
दि17लीड वाजपेयी पुण्यतिथि
प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के शीर्ष नेताओं ने वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश की प्रगति में उनकी अतुलनीय भूमिका को याद किया।
दि25सीजेपी लोकसभा
लोकसभा में युवाओं के विरोध-प्रदर्शनों से जुड़े सवालों के तीन सेट अस्वीकार किए गए
नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में युवाओं के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े सवालों के तीन सेट संसद के हालिया मॉनसून सत्र के दौरान मंज़ूरी की शर्तों का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिए गए। संगठन के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने रविवार को इस फैसले की आलोचना करते हुए यह बात कही।
दि7 बीसीआई अध्यक्ष माफी
नालसार विवाद: बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने छात्रों से माफी मांगी
नयी दिल्ली: भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने नालसार विश्वविद्यालय से इस वर्ष स्नातक करने वाले किसी भी विद्यार्थी का अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण नहीं करने का राज्य विधिज्ञ परिषदों को आदेश देने को लेकर विद्यार्थियों से माफी मांगी है। यह आदेश पहले ही वापस लिया जा चुका है।
दि3चिदंबरम दिमागी नक्सल
‘दिमागी नक्सली’ होने पर गर्व है: प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर चिदंबरम का पलटवार
नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ संबंधी टिप्पणी को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए रविवार को कहा, ‘‘मुझे दिमागी नक्सली होने पर गर्व है।’’
प्रादे82केरल कुलपति वंदे मातरम् एलडीएफ
‘वंदे मातरम्’ पर केरल विवि के कुलपति की टिप्पणी की भाकपा और माकपा ने आलोचना की
तिरुवनंतपुरम, केरल के विपक्षी गठबंधन वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ)ने केरल विश्वविद्यालय के कुलपति मोहनन कुन्नुम्मल की ‘वंदे मातरम्’ को लेकर की गई टिप्पणी की रविवार को आलोचना की।
वि13हंगरी लीड दुर्घटना
हंगरी में बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल: पुलिस
बुडापेस्ट, हंगरी में रविवार तड़के राजमार्ग पर जा रही एक यात्री बस सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई जिससे 12 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वि1जिम्बाब्वे नौका हादसा
जिम्बाब्वे में नौका हादसे के बाद 26 और शव बरामद, मृतकों की संख्या 72 हुई
हरारे (जिम्बाब्वे), जिम्बाब्वे की करीबा झील से 26 और शव बरामद किए गए हैं, जिससे नौका हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अर्थ27कार्यस्थल कल्याण
कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर कल्याण नीतियों के खराब क्रियान्वयन को लेकर चिंता जताई: रिपोर्ट
मुंबई, विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों का बड़ी संख्या में मानना है कि कार्यस्थल पर कर्मचारियों के कल्याण से जुड़ी नीतियों का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं होने से तनाव का स्तर बढ़ रहा है। यह स्थिति औपचारिक नीति और कर्मचारियों के वास्तविक अनुभवों के बीच व्यापक अंतर को दर्शाती है। रविवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया।
अर्थ17 निर्यातक मोदी एफटीए
प्रधानमंत्री के एफटीए पर जोर से एमएसएमई को वैश्विक बाजार में पहुंच बनाने में मदद मिलेगी : निर्यातक
नयी दिल्ली: निर्यातकों ने कहा है कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) से भारत के बढ़ते मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के नेटवर्क का पूरा लाभ उठाने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आह्वान समयानुकूल है।
खेल17खेल ऑस्ट्रेलिया दूसरी लीड बांग्लादेश
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराकर इतिहास रचा
डार्विन , बांग्लादेश ने रविवार को यहां दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन ही नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। यह उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर पहली और कुल मिलाकर दूसरी जीत है।
द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबर
वि6मगरमच्छ पक्षी विकास
मगरमच्छ उड़ नहीं सकते, पक्षी उड़ सकते हैं: वैज्ञानिकों ने इसकी वजह का पता लगाया
एडिलेड, मगरमच्छों के सबसे करीबी जीवित संबंधी आश्चर्यजनक रूप से शायद पक्षी हैं। ये दोनों ‘आर्कोसॉरिफॉर्म्स’ समूह के जीव हैं, जिनकी उत्पत्ति करीब 25 करोड़ वर्ष पहले ‘ट्रायसिक’ काल की शुरुआत के आसपास हुई थी।
भाषा राजकुमार दिलीप
दिलीप