गॉल, 16 अगस्त (भाषा) भारत ने दो मैच की टेस्ट श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले के बारिश से प्रभावित दूसरे दिन श्रीलंका के खिलाफ नौ विकेट पर 460 रन बना लिए। बारिश के कारण रविवार को खेल दोपहर 2:35 बजे शुरू हुआ और पूरे दिन केवल 43 ओवर का खेल हो सका।
भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 288 रन से की थी। पिछले दिन शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल 167 रन बनाकर आउट हुए। लोकेश राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।
श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार विकेट झटके जबकि केशरा नुवंता ने तीन भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
दिन का खेल समाप्त होने पर कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता