Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन से 2-2 से ड्रॉ खेला

एम्सटेलवीन, 16 अगस्त (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां एफआईएच विश्व कप में पूल डी के अपने पहले मैच में पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता और दूसरी रैंकिंग पर काबिज चीन से 2-2 से ड्रॉ खेला।

कोच शोर्ड मारिन की टीम के लिए नवनीत कौर ने आठवें मिनट में मैदानी गोल दागा और स्कोर 1-0 कर दिया।

चीन ने हालांकि पहले क्वार्टर के अंतिम सेकेंड में झांग यिंग के पेनल्टी स्ट्रोक पर किए गोल से स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

नौवीं रैंकिंग पर काबिज भारतीय टीम के लिए दूसरा गोल 25वें मिनट में दीपका ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा और टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

पर चीन में तीसरे क्वार्टर में दबदबा बनाते हुए स्कोर 2-2 कर दिया जब मा निंग ने टीम के पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।

भाषा मोना नमिता

नमिता