Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

आप के संजीव झा ने 'साइकिल, दवा और चावल घोटाले' को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात की मांग की

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक संजीव झा ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को पत्र लिखकर साइकिल, दवा और चावल से संबंधित मामलों में कथित अनियमितताओं की जानकारी और दस्तावेज सौंपने के लिए मुलाकात का समय मांगा है।

झा ने अपने पत्र में कहा कि वह उपलब्ध जानकारी और दस्तावेज उपराज्यपाल के समक्ष रखना चाहते हैं, ताकि इन मामलों की निष्पक्ष और विस्तृत तरीके से जांच एवं समीक्षा की जा सके।

उन्होंने कहा, 'मैंने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को एक पत्र लिखकर साइकिल घोटाले, दवा घोटाले और चावल घोटाले जैसे गंभीर मामलों से जुड़ी विस्तृत जानकारी, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सौंपे हैं और उनसे आग्रह किया है कि वे इन मामलों की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करें।'

झा ने इन मुद्दों से जुड़ी जानकारी पेश करने के लिए संधू के साथ विपक्ष के सभी विधायकों और आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की एक बैठक का भी अनुरोध किया।

झा ने कहा कि विपक्ष दिल्ली की जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा। उन्होंने उपराज्यपाल से प्रतिनिधिमंडल को जल्द समय देने का आग्रह किया।

इस पत्र में विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों की गहन जांच की मांग की गई।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप