Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

भाजपा की झारखंड इकाई के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया

रांची, 16 अगस्त (भाषा) झारखंड भाजपा नेताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और अन्य नेता विधानसभा परिसर पहुंचे तथा वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।

मरांडी ने पत्रकारों से कहा, 'अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के 'अजातशत्रु' थे। अगर झारखंड के निर्माण का श्रेय किसी एक व्यक्ति को दिया जा सकता है, तो वह अटल बिहारी वाजपेयी हैं। झारखंड के सभी निवासी उनके ऋणी हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण की अनुमति देकर उन्होंने भारत को परमाणु हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। इसके अलावा, उन्होंने 'स्वर्णिम चतुर्भुज' परियोजना की आधारशिला रखी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की।'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी आज अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और उनके छोटे से कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्यों को जारी रखे हुए हैं।

वाजपेयी भारतीय जनता पार्टी के पहले नेता थे, जो देश के प्रधानमंत्री बने थे। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था और 16 अगस्त 2018 को नयी दिल्ली में उनका निधन हुआ।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप