Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

बेल्जियम के सबसे बड़े प्राकृतिक रिज़र्व में लगी भीषण आग

बेलेन (बेल्जियम), 16 अगस्त (एपी) बेल्जियम के सबसे बड़े वन क्षेत्र 'हाई फेंस' में रविवार को लगी भीषण आग के कारण 27 वर्ग किलोमीटर से अधिक का इलाका जलकर खाक हो गया। देश के हालिया इतिहास की इस सबसे भयानक वनाग्नि के चलते आसपास के इलाकों से सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

जर्मनी की सीमा के करीब स्थित लीज प्रांत के वाइम्स और बूटगेनबाख नगरपालिकाओं में हवा का रुख बदलने और घना धुआं फैलने के बाद लगभग 600 निवासियों को 15 अगस्त को ही जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था। अधिकारियों ने पर्यटकों को भी इलाका छोड़ने की सलाह दी है, जबकि विस्थापितों को ठहराने के लिए पास में एक व्यायामशाला को अस्थायी शिविर के रूप में खोला गया है।

लीयैज प्रांत के गवर्नर हर्व जमार ने एक बयान में बताया कि 250 से अधिक आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें बेल्जियम और जर्मनी के 100 से अधिक दमकल कर्मी, पुलिस, सेना के अधिकारी और नागरिक सुरक्षा बल के कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें अग्निशमन हेलीकॉप्टरों की मदद भी मिल रही है।

यह भीषण आग हफ्तों तक पड़ी भीषण गर्मी और शुष्क मौसम के बाद लगी है।

एपी

सुमित नरेश

नरेश