Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पर शुभेंदु ने कहा, तृणमूल के भ्रष्ट तत्वों ने शायद उन्हें धमकी दी होगी

कोलकाता, 16 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय में फंदे से लटके पाए जाने के कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को आशंका जताई कि विपक्षी दल के भीतर के भ्रष्ट तत्वों ने शायद उन्हें धमकी दी होगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय से बरामद पूर्व विधायक के एक पत्र की भी जांच कराई जाएगी।

पत्र में कहा गया था कि बनर्जी की मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है और इसमें राजनीति में आने पर अफसोस जताया गया था। हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ इस पत्र की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आशीष बनर्जी के लेटरहेड पैड पर हस्तलिखित ‘सुसाइड नोट’ की जांच कराई जाएगी। लिखावट की भी जांच कराई जाएगी।’’

तृणमूल के वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को शोकाकुल परिवार के साथ खड़े रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जाएगी कि क्या बनर्जी को किसी ने धमकी दी थी।

अधिकारी ने आशंका जताई कि तृणमूल के भीतर मौजूद भ्रष्ट तत्वों ने शायद उन्हें धमकी दी हो।

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत

प्रशांत