Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

एनटीए ने 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के 84 विषयों की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी।

एनटीए ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत होने पर 16 अगस्त से 18 अगस्त रात 11:59 बजे तक आपत्ति दर्ज करायी जा सकती है।

इसने कहा कि अभ्यर्थियों को आपत्ति जताने के लिये प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा । शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त रात 11:59 बजे तक है।

एजेंसी ने बताया कि शेष तीन विषयों—अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र—के प्रश्नपत्रों में विभिन्न प्रकार की त्रुटियों को लेकर प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है।

एनटीए ने कहा कि समिति की सिफारिशों के आधार पर इन तीन विषयों से संबंधित अलग सार्वजनिक सूचना रविवार को बाद में जारी की जाएगी।

एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट और उसके सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल पर प्रकाशित जानकारी पर ही भरोसा करें।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप