Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

लोढ़ा डेवलपर्स मार्च तक 24,000 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली 21 आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड मजबूत मांग के बीच कारोबार का विस्तार करने की योजना के तहत अगले साल मार्च तक 24,000 करोड़ रुपये की अनुमानित राजस्व क्षमता वाली 21 आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लोढ़ा डेवलपर्स ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में चार लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल वाली और 330 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली केवल एक आवासीय परियोजना शुरू की थी।

कंपनी की हालिया निवेशक प्रस्तुति के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की बाकी तीन तिमाहियों के लिए उसके पास परियोजनाएं शुरू करने की मजबूत योजना है।

कंपनी एमएमआर, दिल्ली-एनसीआर, पुणे और बेंगलुरु में कुल 59 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल वाली सात नई आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी। इनकी कुल राजस्व क्षमता 9,850 करोड़ रुपये है।

प्रस्तुति के अनुसार, कंपनी 14 मौजूदा परियोजनाओं के नए चरण भी शुरू करेगी। इनका कुल क्षेत्रफल 97 लाख वर्ग फुट होगा और राजस्व क्षमता 14,210 करोड़ रुपये रहेगी।

इन परियोजनाओं के शुरू होने से कंपनी को चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 24,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

अप्रैल-जून तिमाही में लोढ़ा डेवलपर्स की बिक्री बुकिंग सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 4,630 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 20,530 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेची थीं, जो 2024-25 में 17,630 करोड़ रुपये थीं।

भाषा योगेश अजय

अजय