Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

नौसेना का कर्मी, उसकी पत्नी और दो बच्चे दक्षिण मुंबई स्थित घर में मृत मिले

मुंबई, 16 अगस्त (भाषा) भारतीय नौसेना का 30 वर्षीय एक नाविक, उसकी पत्नी, बेटा और नवजात बेटी दक्षिण मुंबई के नेवी नगर इलाके में स्थित अपने आवास पर मृत मिले। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कफ परेड पुलिस के अनुसार, नाविक पूरनमल शंभूलाल मेहरा का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी ओमा (28), तीन वर्षीय बेटे यश और दो महीने की बेटी के शव बिस्तर पर मिले।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मेहरा ने आत्महत्या की तथा उनकी पत्नी एवं बच्चों की मौत जहर के कारण हुई। उन्होंने कहा कि शवों को जे जे अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला है।

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि नाविक, उनकी पत्नी और दो बच्चे अपने आवास पर मृत मिले।

बयान में कहा गया कि पुलिस जांच जारी है और नौसेना हरसंभव सहायता दे रही है।

भाषा

सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल