नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से रविवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि9 दिवस मोदी विश्व नेता
मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के लिए नेतन्याहू समेत विश्व के नेताओं का आभार जताया
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए इजराइल के अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू का रविवार को आभार जताया तथा उम्मीद व्यक्त की कि दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी, जिससे नए अवसर पैदा होंगे एवं लोगों के आपसी संबंध और गहरे होंगे।
प्रादे24 बंगाल तृणमूल नेता तीसरी लीड मौत
बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी का शव तृणमूल कार्यालय में फंदे से लटका मिला
रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय में रविवार सुबह फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दि7 बीसीआई अध्यक्ष माफी
नालसार विवाद: बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने छात्रों से माफी मांगी
नयी दिल्ली: भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने नालसार विश्वविद्यालय से इस वर्ष स्नातक करने वाले किसी भी विद्यार्थी का अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण नहीं करने का राज्य विधिज्ञ परिषदों को आदेश देने को लेकर विद्यार्थियों से माफी मांगी है। यह आदेश पहले ही वापस लिया जा चुका है।
प्रादे19 महाराष्ट्र नौसेना कर्मी परिवार मौत
नौसेना का कर्मी, उसकी पत्नी और दो बच्चे दक्षिण मुंबई स्थित घर में मृत मिले
मुंबई: भारतीय नौसेना का एक नाविक, उसकी पत्नी और उसके दो बच्चे दक्षिण मुंबई के नेवी नगर इलाके में स्थित अपने आवास पर मृत मिले। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रादे11 झारखंड प्रदर्शन
झारखंड परीक्षा को लेकर जारी प्रदर्शन का 23वां दिन; मुख्यमंत्री और राहुल गांधी का पुतला जलाएंगे छात्र
रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ विरोध कर रहे छात्रों ने घोषणा की है कि वे रविवार को राज्य के सभी 24 ज़िलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाएंगे। उनका आरोप है कि सत्ताधारी झामुमो-कांग्रेस गठबंधन उनकी मांगों पर ‘‘ठोस कार्रवाई करने में नाकाम’’ रहा है।
वि9 हंगरी दुर्घटना
हंगरी में बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत: पुलिस
बुडापेस्ट: हंगरी में रविवार तड़के राजमार्ग पर जा रही एक यात्री बस सड़क से उतरकर खाई में गिर गई जिससे 12 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वि5 दिवस अमेरिका न्यूयॉर्क लीड रिकॉर्ड
न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड
न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन उस समय एक विश्व रिकॉर्ड के साथ हुआ जब अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के सम्मान में 1,300 से अधिक अमेरिकी ध्वजों को ‘250’ की आकृति में सजाया गया और उनके चारों ओर भारतीय तिरंगे लगाए गए।
अर्थ5 एलपीजी आदेश
सरकार ने रिफाइनरी इकाइयों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किया, रिलायंस को सबसे बड़ा कोटा
नयी दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान आयातित रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद अब सरकार ने घरेलू तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) उत्पादन बढ़ाने के लिए पहली बार अलग-अलग रिफाइनरी इकाइयों और तेल-गैस कंपनियों के लिए अधिकतम उत्पादन लक्ष्य तय किए हैं।
अर्थ17 निर्यातक मोदी एफटीए
प्रधानमंत्री के एफटीए पर जोर से एमएसएमई को वैश्विक बाजार में पहुंच बनाने में मदद मिलेगी : निर्यातक
नयी दिल्ली: निर्यातकों ने कहा है कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) से भारत के बढ़ते मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के नेटवर्क का पूरा लाभ उठाने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आह्वान समयानुकूल है।
खेल6 खेल भारत लंच
भारत श्रीलंका मैच के दूसरे दिन का पहला सत्र का खेल बारिश से धुला
गॉल: बारिश के कारण भारत और श्रीलंका के बीच यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रविवार को पहले सत्र का खेल नहीं हो पाया।
खेल10 खेल ऑस्ट्रेलिया लीड बांग्लादेश
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराकर इतिहास रचा
डार्विन (ऑस्ट्रेलिया): बांग्लादेश ने रविवार को यहां दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन ही नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। यह उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर पहली और कुल मिलाकर दूसरी जीत है।
भाषा सिम्मी नेत्रपाल
नेत्रपाल