बुडापेस्ट, 16 अगस्त (एपी) हंगरी में रविवार तड़के राजमार्ग पर जा रही एक यात्री बस सड़क से उतरकर खाई में गिर गई जिससे 12 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पोलैंड के पंजीकरण नंबर वाली यह बस राजधानी बुडापेस्ट से करीब 140 किलोमीटर पूर्व में रविवार तड़के करीब एक बजे पलट गई।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा संभवत: चालक को नींद आ जाने के कारण हुआ।
हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मग्यार ने फेसबुक पर एक बयान में कहा कि हादसे में कम से कम 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घटनास्थल पर भेजे गए बचावकर्मियों का आभार जताया।
भाषा
राखी नेत्रपाल
नेत्रपाल