Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

पाकिस्तान ने एशियाई खेलों के लिए वहाब को महिला टीम का मुख्य कोच बनाए रखा

लाहौर, 16 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में होने वाले आगामी एशिया कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए राष्ट्रीय महिला टीम के मुख्य कोच वहाब रियाज और सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों को बरकरार रखा है।

पाकिस्तान ने सीनियर बल्लेबाज आलिया रियाज को एशियाई खेलों के लिए टीम में शामिल किया है लेकिन सिदरा अमीन और सदाफ शम्स को फिर से नजरअंदाज कर दिया है।

नियमित कप्तान फातिमा सना दोनों टूर्नामेंटों में टीम की कप्तानी करेंगी।

एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें पाकिस्तान को हांगकांग-चीन, भारत और थाईलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंडोनेशिया, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।

रिजर्व: तस्मिया रुबाब, हुम्ना बिलाल, महम अनीस, सदफ शमास।

भाषा

पंत

पंत