Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

फडणवीस और पवार ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दीं

मुंबई, 16 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन और उनके आदर्श आज भी देश को प्रेरित करते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में 16 अगस्त, 2018 को निधन हो गया था। वह प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय जनता पार्टी के पहले नेता थे ।

फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का देश के लिए योगदान और उनके मूल्य पूरे राष्ट्र के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

उन्होंने वाजपेयी को प्रेरणादायी और दूरदर्शी नेता बताया।

विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने संसदीय परंपरा और राष्ट्रहित को सर्वोच्च स्थान दिया।

पवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “अपने ओजस्वी भाषण, दूरदृष्टि और लोकतंत्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से वाजपेयी ने भारतीय सार्वजनिक जीवन की दिशा को समृद्ध किया।”

भाषा राखी रंजन

रंजन