नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई।
समीर ऐप के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 दर्ज किया गया।
सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
भाषा
राखी रंजन
रंजन